जल जीवन मिशन के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ।
खंड विकास अधिकारी ने दो दिवसीय प्रशिक्षण का किया शुभारंभ बांटे किट।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड सभागार में जल जीवन मिशन के तहत दो दिवसीय मोटर मैकेनिक का प्रशिक्षण खंड विकास अधिकारी ने किया शुभारंभ बांटा किट।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन में 12:00 बजे जल जीवन मिशन के द्वितीय चरण में दो दिवसीय मोटर मैकेनिक के प्रशिक्षण का खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव ने शुभारंभ किया सभागार में सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के बाद शासन द्वारा संचालित हर घर नल हर घर जल पूर्ण रूप से आच्छादित करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत मौजूद मैकेनिक को पूर्ण रूप से पारंगत व मेहनत से प्रशिक्षण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे युवकों को किट वितरित किया प्रत्येक कीट में मुख्य रूप से मैसेंजर बैग,पेन, कॉपी,जल जीवन मिशन बुक वितरित किया गया। वही शुक्रवार व शनिवार को लखनऊ से आए प्रशिक्षक राजमन राव व सैलानी सैनी के द्वारा अजमतगढ़ खंड विकास के प्रत्येक गांव से चयनित दो मैकेनिक को अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में हर घर जल हर घर नल के तहत प्रशिक्षण देकर गांव में स्थापित हो रहे टंकी के द्वारा मैकेनिक के रूप में पारंगत कर ले उपकरण वितरित किया जाएगा। इस दौरान टीम इंचार्ज संतोष गुप्ता,गोलू सैनी,सहित प्रशिक्षण ले रहे इम्तियाज, मोहम्मद आरिफ,राजेश,बृजेश सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment