उपजिलाधिकारी सगड़ी ने लेखपालों के साथ की बैठक।
शासन द्वारा संचालित योजनाओं की ली जानकारी।
जल जीवन मिशन की जमीन चिन्हित करने व विवाद निस्तारित करने के निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लेखपालों के साथ उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने बैठक कर शासन द्वारा संचालित योजनाओं की ली जानकारी आबादी सर्वे और जल जीवन मिशन की जमीन का चिन्हांकन करने व विवादों का निस्तारण समय से करने का दिया निर्देश।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे सगड़ी तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी राजीव रतन सिंह व सगड़ी न्यायिक उपजिलाधिकारी प्रेमचंद मौर्य ने तहसील क्षेत्र के सभी राजस्व कर्मियों के साथ बैठक कर शासन द्वारा संचालित योजनाओं जिसमें मुख्य रुप से आबादी सर्वे,रियल टाइम खतौनी और वरासत के लंबित प्रकरण व आबादी सर्वे के साथ जल जीवन मिशन की गांव में जमीन चिन्हित करने व उससे संबंधित विवादों को समय से पूर्ण करने के लिए योजनाओं को समय से पूर्ण करने के लिए सभी राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया। सगड़ी नायब तहसीलदार रामजीत यादव ने बैठक में राजस्व कर्मियों को समय से जनसुनवाई व लंबित प्रकरण पर त्वरित रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से राकेश पान्डेय,जसवंत सिंह,पन्नालाल, विजय वर्मा,उत्तम सिंह,कैलाश यादव,स्नेहिल राय,राम सागर सोनी सहित दर्जनों की संख्या में राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment