दो दिवसीय बालीबाल टूर्नामेंट में आजमगढ़ बना विजेता।
आजमगढ़ ने मऊ को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बैरीडांड में आयोजित दो दिवसीय बालीबाल टूर्नामेंट के अंतिम दिन देर शाम को रोमांचक खेल में आजमगढ़ ने मऊ को 15-12,13-15 और 15-05 से हराकर ट्राफी किया कब्जा।आजमगढ़
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बैरीडाड़ में दो दिवसीय अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच आजमगढ़ और मऊ के बीच खेला गया।वॉलीबॉल प्रतियोगिता नॉकआउट मैच के रूप में खेला गया। मुबारकपुर ने एन आर घोसी को 25/11से,ककरहटा ने हरिपरा को 25/23 से,हरिपरा ने खनिगह को 25/18 से हराया।
पहले सेमीफाइनल में हरिपरा ने घोसी को 25/21 से हराया,दूसरे सेमीफाइनल में मुबारकपुर ने खनिगह को 25/13 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। नाक आउट में हुए मैच में फाइनल मैच आजमगढ़ और हरिपरा मऊ के बीच खेला गया। मुबारकपुर आजमगढ़ की टीम ने हरिपरा मऊ को दो सेट से हराकर फाइनल जीता। मुबारकपुर आजमगढ़ ने हरिपरा मऊ को पहले सेट में 15/12,दूसरे सेट में 13/15 और तिहरे सेट में 15/05 से हराकर फाइनल जिता। मुख्य अतिथि सगड़ी विधायक डाक्टर एच एन पटेल ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। अशोक श्रीवास्तव,सूर्यनाथ यादव, सत्यप्रकाश सिंह पटेल,अरबिंद कुमार प्रधान आदि उपस्थित रहे।
मेन आफ द मैच हरिपरा मऊ के हरिओम को और मैन आफ द सिरीज़ मुबारकपुर आजमगढ़ के मोहसीन को दिया गया।
No comments:
Post a Comment