Wednesday, February 22, 2023

आर ए एफ व पुलिस के जवानों ने जीयनपुर कस्बे में किया फ्लैग मार्च ।

आर ए एफ व पुलिस के जवानों ने जीयनपुर कस्बे में किया फ्लैग मार्च ।

चुनाव व त्योहार से पूर्व सेना व पुलिस के जवानों ने किया फ्लैग मार्च।

जीयनपुर कस्बा भ्रमण कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में आर ए एफ व पुलिस के जवानों ने चुनाव और त्योहार से पूर्व भ्रमण कर किया अभ्यास पहली बार फ्लैग मार्च में महिला जवान भी हुई शामिल कस्बा वासियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा।
जानकारी के अनुसार बुधवार को जीयनपुर थाने पर उप कमांडेंट प्रमोद एस सिरसट के नेतृत्व में आर ए एफ 91 बटालियन के 70  जवान जीयनपुर थाने पर पहुंचे और बुधवार को दिन में 12:00 बजे जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय व पुलिस बल के साथ बैठक के बाद जीयनपुर थाने से लेकर जीयनपुर चौक होते हुए आजमगढ़ मार्ग, कुरैश नगर,समता नगर,नौशहरा,आजाद नगर होते हुए जीयनपुर दोहरीघाट मार्ग भ्रमण कर जीयनपुर थाने तक सेना के जवान व पुलिस बल के साथ परिचितिकरण अभ्यास किया गया। नगर पंचायत चुनाव व होली के त्यौहार के पूर्व जीयनपुर कस्बे में आर ए एफ के जवान व पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च कर जीयनपुर कस्बे में सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि होली के त्यौहार व शबे बरात व चुनाव को लेकर शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जीयनपुर कस्बा में पहली बार फ्लैग मार्च में दर्जनों की संख्या में आर ए एफ महिला जवान शामिल रही जीयनपुर कस्बे में दुकानदार व स्थानीय नागरिक पुलिस व जवानों के अभ्यास को देखकर आपस में लोग चर्चा व परिचर्चा करते रहे।

No comments:

Post a Comment