Friday, February 10, 2023

आजमगढ़ जनपद अंजान शहीद के बेटे का प्रो आईपीएल वालीबॉल में हुआ चयन।

आजमगढ़ जनपद अंजान शहीद के बेटे का प्रो आईपीएल वालीबॉल में हुआ चयन।

12 लाख रुपए में चेन्नई की टीम ने खरीदा।

मुगमी चिस्ती ऑलराउंडर खिलाड़ी का प्रो आईपीएल वालीबॉल में हुआ चयन।

उत्तर प्रदेश से इकलौते आजमगढ़ के बेटे का प्रो आईपीएल वालीबाँल में हुआ चयन।

परिवार व जनपद में मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद निवासी वालीबाल के ऑलराउंडर खिलाड़ी मुगमी चिश्ती का आईपीएल वालीबॉल की चेन्नई टीम में हुआ चयन 12 लाख रुपए में चेन्नई की टीम ने खरीदा परिवार व जनपद में हर्ष मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार।
जानकारी के अनुसार  मुगमी चिश्ती पुत्र दैयान चिश्ती उम्र 18 वर्ष निवासी अंजान शहीद जो 11 वीं का साकेत इंटर कॉलेज बनकट का छात्र है। तीन भाइयों में सबसे बड़े मुगमी चिश्ती साईं स्पोर्ट्स हॉस्टल में रहकर वालीबाल की प्रैक्टिस कर रहे हैं। पूर्व में स्कूल नेशनल से गोल्ड मेडल व खेलो इंडिया में सिल्वर मेडल के साथ जूनियर नेशनल यूपी की तरफ से व यूथ नेशनल वालीबाल में खेल चुके हैं।
शुक्रवार से शुरू हो रहे प्रो आईपीएल वालीबॉल लीग मैच में चेन्नई की टीम ने ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में 12 लाख  रुपए में खरीदा। उत्तर प्रदेश से इकलौते वॉलीबाल खिलाड़ी जिनका प्रो वालीबॉल लीग में चयन हुआ। पूर्व में इनके पिता दैयान चिश्ती भी इंडिया लेवल के वॉलीबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं वही अपने पुत्र को वॉलीबॉल खिलाड़ी बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। आईपीएल वालीबॉल लीग मैच में चेन्नई की टीम से चयन की सूचना पर परिवार व जनपद में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वही अंजान शहीद बाजार में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर लोगों ने खुशी का इजहार किया। बाजार में उनके पिता दैयान चिश्ती को मिठाई खिलाकर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जिनमें मुख्य रुप से पूर्व प्रधान सुब्बान खान,हन्नान चिश्ती, प्राचार्य शाहेदीन,मिर्जा अराफात बेग सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment