नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार।
स्कूल गयी सातवीं की छात्रा को लेकर फरार व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में स्कूल गई सातवीं की छात्रा नाबालिक को लेकर हुआ फरार व दुष्कर्म के आरोपी को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने जीयनपुर थाना पर 27 अप्रैल वर्ष 2022 को तहरीर देकर नाबालिक छात्रा की माता ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री पंडित लक्ष्मी प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दोगनी पुल इसरहा में सातवीं की छात्रा है जो 15 अप्रैल वर्ष 2022 को सुबह 8:00 बजे अपने स्कूल गई हुई थी तब से लेकर अभी तक फरार है। जीयनपुर पुलिस ने अगवा करने का मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी। जीयनपुर एसआई मायापति पांडेय की विवेचना में महिकेश पुत्र हरीनाथ निवासी बासुपार बनकट का नाम प्रकाश में आया वही नाबालिक की मेडिकल परीक्षण के बाद दर्ज मुकदमा में धारा 366,368,376 व पास्को एक्ट की वृद्धि की गई। वहीं एस आई मायापति पांडेय आरोपी को तलाश कर रहे थे कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल के साथ शनिवार को दिन में 11:25 पर जीयनपुर मुबारकपुर तिराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
No comments:
Post a Comment