Thursday, February 16, 2023

बैंक मित्र की बाइक की डिग्गी से उड़ाए दो लाख साठ हजार रुपए।

बैंक मित्र की बाइक की डिग्गी से उड़ाए दो लाख साठ हजार रुपए।

पुलिस चौकी के पास गाड़ी पंचर बनवाते समय हुई घटना।

सूचना पर जांच में जुटी जीयनपुर पुलिस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार पुलिस चौकी के पूर्व बैंक मित्र बाइक का पंचर बनवाते समय डिग्गी से उड़ाए दो लाख साठ हजार रुपए सूचना पर जांच में जुटी जीयनपुर पुलिस।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम 3:00 बजे बैंक मित्र सत्यनारायण चौहान पुत्र गीता चौहान निवासी पांडेपार बलुआ जो गांव में बैंक मित्र के पद पर कार्यरत है लाटघाट में स्थित आजमगढ़ रोड पर यूनियन बैंक पर पहुंचकर ग्रामीणों को पैसे वितरित करने के लिए दो लाख साठ हजार रुपए बैंक से निकाले बैंक से पैसे निकालने के बाद लाटघाट यूनियन बैंक के बाहर खड़ी बाइक के पास पहुंचा जहां बाइक पंचर देख लाटघाट दोहरीघाट रोड पर चौकी के पूर्व शुक्ला टायर की दुकान पर पंचर बनवाने पहुंचा पंचर बनवाते समय दो बाइक सवार दुकान पर टायर लेने पहुंचे और बाइक की डिग्गी में रखें दो लाख साठ हजार रुपए लेकर फरार हो गए ।
पंचर बनाने के बाद बैंक मित्र ने डिग्गी देखी तो होश उड़ गए आनन-फानन में पास में स्थित लाटघाट चौकी पर सूचना दी।गाड़ी की डिग्गी से रुपये गायब होने की सूचना पर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय व क्षेत्राधिकारी सगड़ी सौम्या सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और जांच में जुट गये।

No comments:

Post a Comment