Friday, February 10, 2023

भाजपा नेता सन्तोष सिंह टीपू ने फीता काटकर जायका दरबार का किया उद्घाटन।

अंजान शहीद बाजार में जायका दरबार का हुआ शुभारंभ।

भाजपा नेता सन्तोष सिंह टीपू ने फीता काटकर जायका दरबार का किया उद्घाटन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार में जायका दरबार का भव्य रूप से शुभारंभ हुआ भाजपा नेता संतोष सिंह टीपू ने फीता काटकर किया उद्घाटन।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम 3:00 बजे आजमगढ़- गोरखपुर मुख्य मार्ग पर अंजान शहीद बाजार में जायका दरबार का भव्य रुप से शुभारंभ किया गया। जिसमें भाजपा नेता संतोष सिंह ने फिता काटकर उद्घाटन किया उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में शहरी सुविधाओं से युक्त जायका दरबार की प्रशंसा की वहीं इस दौरान सैकड़ों लोगों ने जायका दरबार के व्यंजनों का स्वाद चखा वही उसके सुंदरीकरण व व्यंजनों के लोग प्रशंसा कर रहे थे जायका दरबार में पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग द्वार व बैठने की व्यवस्था की गई है। वही कोयले पर निर्मित देसी हांडी व मिट्टी के कड़ाही में निर्मित जायका स्पेशल व्यंजन व फास्ट फूड के साथ उनकी चाय का सैकड़ों स्थानीय लोगों ने आनंद लिया। वही जायका दरबार के सुंदरीकरण सजावट व व्यवस्था साफ सफाई की प्रशंसा कर रहे थे। ग्रामीण क्षेत्र में प्रसिद्ध जायका दरबार खुलने से लोगों ने खुशी व्यक्त की। इस दौरान मोहम्मद अजमल,मोहम्मद तय्यब, मोहम्मद सैफ,सुब्बान खान, मोहम्मद अशरफ,प्राचार्य शाहेद्दीन,मिर्जा आरिफ बेग,दयान चिश्ती,राकेश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment