थाने पर तहरीर देकर युवक ने 50 हजार रूपए मारपीट कर छीनने का लगाया आरोप।
मारपीटकर पिस्टल से फायरिंग कर युवक से 50 हजार रुपए छिने।
जीयनपुर कोतवाल ने तहरीर के आधार पर, लाटघाट चौकी इंचार्ज को जांच सौंपी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोडरा निवासी युवक ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि मारपीट कर पिस्टल से फायरिंग कर 50 हजार रुपए छीनने का लगाया आरोप।
जानकारी के अनुसार सुनील सिंह पुत्र अमेरिका सिंह निवासी कोडरा ने जीयनपुर थाने पर गुरुवार की दोपहर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार की रात्रि 8:00 बजे अपने बुआ खैर घाट प्रधान मान सिंह के घर जाते समय मनिकाडीह व हरैया के बीच में बुलेट व अपाची सवार युवकों ने गाड़ी को रोककर मारपीटकर 50 हजार रुपए छिन लिया वहीं भागते समय पिस्टल से फायरिंग की तहरीर में गांव के निवासी ईश्वर यादव पुत्र राकेश यादव के ऊपर अपने साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर जान मारने की नियत से गाड़ी रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने तहरीर लेकर लाटघाट चौकी इंचार्ज सौरभ कुमार सिंह को घटना की जांच सौंपी। जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि जांच कर घटना की सत्यता का पता लगाने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment