थाने पर तहरीर देकर समूह संचालक पर बंधक बनाने का लगाया आरोप।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कराया मुक्त जांच में जुटी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा निवासी युवक ने तहरीर देकर निजी समूह संचालक पर बंधक बनाने का लगाया आरोप जांच में जुटी पुलिस।
जानकारी के अनुसार अनिल सोनकर पुत्र जयनाथ सोनकर उर्फ जग्गा निवासी खानगाह बहरामपुर जीयनपुर ने शनिवार की सुबह तहरीर देकर आरोप लगाया कि निजी समूह संचालक से उसकी पत्नी रीना सोनकर ने 30 हजार रुपए कर्ज लियें थें। जिसका प्रति सप्ताह पांच सौ रुपए किश्त जमा कर रही थी। कुछ महीने के बाद निजी समूह संचालक पैसा मिलने से इंकार कर 70 हजार रुपए की मांगकर रहा था। नहीं मिलने पर शुक्रवार कि सुबह 11:00 बजे निजी समूह संचालक के साथ दो लोग बाइक से आये और अनिल सोनकर को बैठाकर ले गए जिसे मारपीट कर शौचालय में बंद कर दिया और पैसे की मांग कर रहे थे। वहीं अनिल सोनकर ने छोटे भाई संजय सोनकर को फोन कर 70 हजार रुपए की मांग की। जिसके बाद छोटे भाई ने जीयनपुर थाने पर जाकर सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने ढाई घंटे बाद अनिल सोनकर को छुड़ाकर ले आई वही शनिवार की सुबह जीयनपुर थाने पर पहुंचकर अनिल सोनकर ने तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। वहीं एस आई शंकर यादव ने बताया कि निजी समूह संचालक व युवक के बीच पैसा का लेनदेन है तहरीर पर जीयनपुर पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
No comments:
Post a Comment