Wednesday, February 8, 2023

न्यायालय के आदेश की अवमानना का मुकदमा दर्ज।

न्यायालय के आदेश की अवमानना का मुकदमा दर्ज। 

फरार चोरी के मुकदमे में आरोपित पर न्यायालय के अवमानना का मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चोरी के मुकदमे में फरार आरोपित पर न्यायालय के मानना का मुकदमा हुआ दर्ज पूर्व में पुलिस घर पर कर चुकी है कुर्की की नोटिस।
जानकारी के अनुसार  पनशब्दा निवासी श्वेता सिंह ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर घर में घुसकर ताला तोड़कर जेवर व डेढ़ लाख रुपए चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसमें आरोपित सर्वेश सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी पनशब्दा के ऊपर दर्ज मुकदमे में न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर न्यायालय के आदेश की अवमानना का मुकदमा जीयनपुर पुलिस ने दर्ज किया है। जीयनपुर कोतवाली के पनशब्दा निवासी सर्वेश पुत्र गोपाल सिंह के खिलाफ कई संगीन मुकदमे हैं। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक द्वारा की जा रही थी। मुकदमे में आरोपित युवक को काफी दिनों से पुलिस तलाश रही थी। लेकिन वह न तो पुलिस की पकड़ में आया नहीं अदालत में पेश हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है। 21 दिसंबर 2022 को उसके खिलाफ 82 की नोटिस भी चस्पा की गई। 28 जनवरी 2023 को उसके घर पर न्यायालय के आदेश पर मुनादी भी कराई गई और उसे कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया गया।इसके बाद भी आरोपित ना तो पुलिस के समक्ष पेश हुआ नहीं कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। न्यायालय के आदेश पर मंगलवार  की रात्रि में उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 174 ए के तहत जीयनपुर एस एस आई देवेंद्र सिंह ने थाना पर मुकदमा पंजीकृत कराया।

No comments:

Post a Comment