हमदर्द वाइस चांसलर को मिला 19वां फ्रेंडशिप अवार्ड।
भारत बसता है आजमगढ़ के अंजान शहीद में-डॉक्टर अफशार आलम वाइस चांसलर
मौलाना आजाद एजुकेशनल सोसायटी द्वारा अवार्ड वितरित।
प्रस्त्रिपत्र एव स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम देकर किया सम्मानित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद परिसर में शनिवार को मिर्जा अहसानुल्लाह बेग एवं स्वर्गीय बाबू राम कुंवर सिंह की स्मृति में 19 वां फ्रेंडशिप अवार्ड अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय हमदर्द के वाइस चांसलर डॉक्टर अफशार आलम को दिया गया।
विद्यालय परिसर पर 105 वीं जयंती पर अहसानुल्लाह हसन बेग की संस्थापक दिवस समारोह एवं हिंदू मुस्लिम एकता के प्रति उनकी मित्रता बाबू राम कुंवर सिंह की याद में फ्रेंडशिप अवार्ड वितरण समारोह का आयोजन मौलाना आजाद एजुकेशनल सोसायटी द्वारा किया गया।
जिसमें कॉलेज की छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गयें। हमदर्द के वाइस चांसलर डॉक्टर अफशार आलम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे उन्होंने फ्रेंडशिप अवार्ड ग्रहण किया व समस्त अतिथियों को अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए देश भक्ति गीत डांडिया नृत्य बसंत गीत आदि गीतों से प्रस्तुति कर समस्त लोगों का मन मोह लिया गया और कॉलेज की बीए की छात्रा मधुबाला को सर्वाधिक अंक के लिए अबरार आजमी गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर ने कहा कि आजमगढ़ आने की वर्षों से इच्छा थी पहली बार आजमगढ़ आया हूं प्रधानमंत्री मोदी गांव को प्राथमिकता देते हैं आज मैंने देखा कि भारत बसता है आजमगढ़ के अंजान शहीद में एक आदर्श गांव जहां शिक्षा को जीवन्त किया गया संस्था समूह संस्थापक मिर्जा एहसानुल्लाह बैग के सपनों को साकार कर रहा यहां मुस्लिम छात्रा भी सरस्वती वंदना करती हैं। उन्होंने कहा कि जामिया हमदर्द आजमगढ़ के इस संस्था से ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए तैयार है वही वैल्यू एजुकेशन को शामिल करने पर जोर दिया व आधुनिक वोकेशनल कोर्स को शामिल करने के लिए कहा उन्होंने कहा कि यह अवार्ड हिंदू मुस्लिम एकता मित्रता का एवार्ड है जो सिर्फ भारत ही नहीं विश्व का ऐसा एवार्ड जिसे पाकर गौरवान्वित हैं इसके लिए संस्था व यहां के लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय के अपनी कक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वही अंत में कालेज के प्रबंधक मिर्जा आरिफ बेग ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पूर्व कुंवर सिंह के बड़े पुत्र अजय सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र का वाचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इफ्तेखार अहमद ने की व संचालन सीमा भारती ने किया। इस दौरान अन्य लोगों मे मिर्जा अराफात बैग,डॉ मिर्जा अर्सलान बैग,डाक्टर मुराद बेग,सरफराज नवाज,प्रवीण सिंह,मिर्जा अनवर वेग,डॉक्टर मोहम्मद शाहेदीन आदि रहे।
No comments:
Post a Comment