Friday, February 17, 2023

स्कॉर्पियो ने खड़ी आटो में मारी टक्कर चार गंभीर रूप से घायल।

स्कॉर्पियो ने खड़ी आटो में मारी टक्कर चार गंभीर रूप से घायल।

अनियंत्रित स्कार्पियो व आटो में भिड़ंत चार गंभीर रूप से घायल।

विदाई कराने जा रहे आटो सवार घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर शिवा नर्सिंग होम के समीप विदाई कराने जा रहे खड़ी ऑटो सवार को अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर चार गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल में चल रहा इलाज पुलिस ने स्कॉर्पियो को लिया कब्जे में।जानकारी के अनुसार शुक्रवार के दिन में 1: 30 बजे पुरुषोत्तमपुर कैथौली निवासी रामनयन अपनी पुत्री की विदाई कराने के लिए बंसी बाजार के समीप कोल गांव जा रहे थे कि जीयनपुर बाजार के आगे आजमगढ़ मार्ग पर शिवा नर्सिंग होम के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो खड़ी ऑटो को टक्कर मार दी। जिसमें आटो चालक शत्रुघ्न उम्र 38 वर्ष व सागर पुत्र मंगरु उम्र 39 वर्ष,रामनयन पुत्र चौथी उम्र 45 वर्ष,नित्या पुत्री सूरज उम्र 5 वर्ष गंभीर रूप घायल हो गए जिनका शिवा नर्सिंग होम में प्राथमिक इलाज के बाद आजमगढ़ जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया। जहां गंभीर रूप से घायलों का इलाज चल रहा है वहीं इस सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने स्काँर्पियो गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और जेसीबी से खींचकर थाने ले आई वही जीयनपुर थाने पर पहुंचकर परिजनों ने तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

No comments:

Post a Comment