Friday, February 10, 2023

निर्विरोध उत्तम सिंह अध्यक्ष व स्नेहिल राय बने मंत्री।

निर्विरोध उत्तम सिंह अध्यक्ष व स्नेहिल राय बने मंत्री।

लेखपाल संघ के पदाधिकारियों का निर्विरोध हुआ निर्वाचन।

जिला संगठन की मौजूदगी में कार्यकारिणी का हुआ चुनाव।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील लेखपाल संघ के पदाधिकारियों का निर्विरोध हुआ चुनाव अध्यक्ष बने उत्तम सिंह व स्नेहिल बने मंत्री जिला कार्यकारिणी की मौजूदगी में लेखपाल संघ की कार्यकारिणी का हुआ गठन।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील के सभागार में सुबह 11:00 बजे से जिला कार्यकारिणी के सह संयोजक रामप्यारे यादव व सचिव शकील अहमद व मार्टिनगंज लेखपाल संघ अध्यक्ष अंजनी तिवारी लालगंज अध्यक्ष अरविंद यादव की मौजूदगी में लेखपाल संघ की कार्यकारिणी भंग कर अध्यक्ष सहित सभी पदों पर नामांकन के साथ प्रस्तावक व समर्थक मांगे गए सगड़ी लेखपाल संघ के 110 सदस्य मौजूद रहे। जिनमें अध्यक्ष पद पर उत्तम सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कैलाश यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष राम सागर सोनी वह मंत्री पद पर स्नेहिल राय,उप मंत्री पद पर अनीता चौहान, कोषाध्यक्ष पद पर अंकित राय,ऑडिटर के पद पर हीरा लाल यादव के अतिरिक्त अन्य किसी ने किसी पद पर उम्मीदवारी नहीं जताई। जिसके बाद जिला कार्यकारिणी के द्वारा सगड़ी लेखपाल संघ पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन सर्वसम्मति से किया गया। वही चयनित अध्यक्ष उत्तम सिंह व मंत्री स्नेहिल राय के साथ सभी पदाधिकारियों को सदस्यों ने माल्यार्पण कर बधाई दी। वहीं मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया इस दौरान सभी सदस्यों ने लेखपाल संघ जिंदाबाद व लेखपाल एकता के नारे लगाए  रामप्यारे यादव ने निर्विरोध चयन पर बधाई दी। वही संगठन को मजबूत बनाने के लिए सगड़ी अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी व सदस्यों को प्रेरित किया। उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने माल्यार्पण कर निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान मुख्य रूप से राकेश पांडेय,हरेंद्र यादव, पंकज कुमार,अंतू राम,विपिन सिंह,नफीस सहित सभी लेखपाल मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment