Wednesday, February 22, 2023

पहले किया प्रेम विवाह विदेश से लौटा तो मारपीट कर पत्नी को दिया तीन तलाक।

पहले किया प्रेम विवाह विदेश से लौटा तो मारपीट कर पत्नी को दिया तीन तलाक।

पत्नी ने पति पर गला दबाकर तीन तलाक देने का लगाया आरोप।

जीयनपुर थाने पर दी तहरीर लगाई न्याय की गुहार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की निवासी मुस्लिम महिला ने अपने पति पर गला दबाकर तीन तलाक देने का लगाया आरोप पहले किया प्रेम विवाह विदेश से लौटा तो पत्नी को मारपीट कर दिया तीन तलाक।
जानकारी के अनुसार बुशरा खातून पुत्री शहाबुद्दीन खान निवासी अतरकच्छा बरडीहा ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि मोहम्मद कमरुद्दीन पुत्र इश्तियाक अहमद निवासी अलीनगर अजमतगढ़ ने वर्ष 2015 में प्रेम विवाह कोर्ट मैरिज से किया। जिसके बाद अपनी पत्नी को लेकर मुंबई चला गया वही उमेश्वरा एक पुत्री हुई जिसके बाद कमाने के लिए कमरुद्दीन विदेश सऊदी अरब चला गया नवंबर वर्ष 2022 में सऊदी से वापस आने पर अपने पत्नी व बच्ची को लेकर अपने घर अजमतगढ़ आया जिसके बाद से उसका रवैया बदला बदला रहने लगा अपनी पत्नी को आए दिन मारपीट व गाली गलौज देकर प्रताड़ित करता था। 19 फरवरी वर्ष 2023 की रात्रि में पति बदरुद्दीन ने अपनी पत्नी बुशरा खातून को मारा-पीटा वही उसका गला दबाकर तीन तलाक बोला और जबरदस्ती उसके हाथ से सादे कागज पर दस्तखत करा लिया जिसके बाद बुसरा खातून रात्रि में ही अपने मायके चली गई। वही पति के भाई सलाउद्दीन, नूरुद्दीन,जलालुद्दीन व बहन अमीना खातून पर पति को उकसाने व मारपीट में सहयोग करने का जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।

No comments:

Post a Comment