Sunday, February 12, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक खेमचंद शर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक खेमचंद शर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन।

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर गौशाला पर गायों को खिलाए फल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री व अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक खेमचंद शर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन,श्रद्धांजलि देकर दर्जनों पदाधिकारियों में गौशाला पर गायों को खिलाया फल।
जानकारी के अनुसार विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभागाध्यक्ष राना प्रताप राय उर्फ सोनू राय के लाटघाट आवास पर रविवार की सुबह 11 बजे विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री व अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक खेमचंद शर्मा नौ फरवरी वर्ष 2023 को प्रातः गौ- लोक वास करने पर उनकी आत्मा की शांति के लिए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
विश्व हिंदू परिषद विभागाध्यक्ष गौ रक्षा राना प्रताप राय उर्फ सोनू ने कहा कि आकास्मिक महान विभूति के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है हम सभी दुःखी हैं।
श्रद्धांजलि अर्पित करने में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री दिनेश साहनी,सह मंत्री रंजीत सिंह,जिला गौशाला संपर्क प्रमुख वीरेंद्र सिंह,जिला गौशाला संपर्क प्रमुख अमित दुबे,राजबहादुर राय, अंशुमान राय गौरक्षा प्रमुख बजरंग दल,जय प्रकाश मौर्या,शिवमोहन पांडेय जिलाध्यक्ष,दिलीप पटेल,महेश मौर्य सहित दर्जनों की संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा के बाद पारनकुंडा में स्थित गौशाला में गायों को कार्यकर्ताओं के द्वारा फल खिलाकर महान विभूति की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

No comments:

Post a Comment