सगड़ी अधिवक्ता समिति के वेदप्रकाश राय बने अध्यक्ष तो आशीष मिश्रा महामंत्री।
वेदप्रकाश राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गुफरान को 20 मतों से किया पराजित।
उपाध्यक्ष व मंत्री पद सहित सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित।
विजयी होने पर अधिवक्ताओं ने भ्रमण कर दिया धन्यवाद।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर अधिवक्ता समिति के वेद प्रकाश राय बने अध्यक्ष निकटतम प्रतिद्वंदी गुफरान अहमद को 20 मतों से किया पराजित उपाध्यक्ष व मंत्री सहित सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित अधिवक्ताओं ने किया खुशी का इजहार भ्रमण कर सभी अधिवक्ताओं को दिया धन्यवाद।
जानकारी के अनुसार सगड़ी अधिवक्ता समिति के चुनाव को लेकर एल्डर कमेटी के चेयरमैन मणिकेश्वर मिश्रा की देखरेख में शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष पद पर गहमा गहमी के बीच मतदान हुआ कुल 87 अधिवक्ताओं ने मतदान किया मतदान के बाद शाम को 3:00 बजे से मतगणना प्रारंभ की गई जिसमें अध्यक्ष पद पर वेंद प्रकाश राय को 53 मत व गुफरान अहमद को 33 मत व रामाश्रय यादव को एक मत पड़े।
वेद प्रकाश राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गुफरान अहमद को 20 मतों से पराजित किया। इस दौरान विजयी होने पर अधिवक्ताओं ने खुशी का इजहार किया वही भ्रमण कर वेद प्रकाश राय ने सभी अधिवक्ताओं को धन्यवाद दिया। वहीं सगड़ी अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष पद पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुरूप मतदान हुआ। वही मंत्री पद पर आशीष मिश्रा व चार उपाध्यक्ष पद पर क्रमशः हरेंद्र बहादुर,परमहंस मौर्य,आनंद प्रकाश राय,प्रतीश यादव व कोषाध्यक्ष पद पर चंद्रप्रकाश कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। पूर्व में एल्डर कमेटी के चेयरमैन मणिकेश्वर मिश्रा ने 7-9 तक नामांकन,10 फरवरी को जांच व 14 फरवरी को पर्चा वापसी के बाद 17 फरवरी को सुबह से लेकर दोपहर तक मतदान वही दोपहर बाद मतगणना कर विजेता की घोषणा की गयी। इस दौरान मुख्य रूप से सचितानंद राय,सूर्यभान सरोज, ओंकार नाथ त्रिपाठी,सूर्यभान यादव,संतोष कुमार,सोनू राय, संजय राय,पंकज दुबे,शुकदेव दुबे,अनुराग यादव,ब्रह्मदीन चौबे, अमरिंदर सिंह,प्रदीप राय,संजय कुमार, राधेश्याम यादव सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment