Saturday, February 4, 2023

ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम नौकरी के नाम पर एक लाख रुपए की ठगी।

ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम नौकरी के नाम पर एक लाख रुपए की ठगी।

घर बैठे मोबाइल से कमाए 30 हजार रुपए महीने झांसा देकर युवती से एक लाख ठगे।

युवती ने थाने पर दी तहरीर साइबर सेल को मामला भेजा गया।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खांड गांव की निवासी युवती के साथ ऑनलाइन घर बैठे मोबाइल से 30 हजार रुपए महीने की नौकरी का झांसा देकर गूगल पे ओटीपी पूछ एक लाख रुपए खाते से उड़ाए।
जानकारी के अनुसार दीक्षा राय पुत्री अजय राय निवासी खांड ने जीयनपुर थाने पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम के नाम पर घर बैठे 30 हजार रुपए महीने कम्पनी में नौकरी का झांसा देकर युवती को रजिस्ट्रेशन के बाद युवक ने गूगल पे पर उसके अकाउंट की ओटीपी पुछकर उसके खाते से एक दिन में एक लाख रुपए निकाल लिए। शनिवार को सेवानिवृत्त पिता अजय राय ने बैंक पर पहुंच कर खाता जांच कर पैसा न देखकर पुत्री दीक्षा से पूछताछ की घटना की जानकारी लेकर पुत्री को लेकर जीयनपुर थाने पर शनिवार की शाम को पहुंच शिकायत की जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने साइबर सेल को मामला सौंपा।

No comments:

Post a Comment