कुर्की की नोटिस व अवमानना का मुकदमा दर्जकर पुलिस कर रही तलाश।
धोखाधड़ी के फरार आरोपित पर दर्ज हुआ अवमानना का मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धोखाधड़ी के फरार आरोपित के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा के बाद दर्ज हुआ न्यायालय के अवमानना का मुकदमा तलाश रही पुलिस।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सगड़ी तहसील पर फर्जी तरीके से एक बिगहा जमीन बैनामा कराने को लेकर करमैनी निवासी शमा परवीन ने जीयनपुर थाने पर प्रार्थना पत्र देकर वर्ष 2022 में मुकदमा पंजीकृत कराया जिसके बाद फरार आरोपित न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर एनबीडब्ल्यू वारंट के बाद भी नहीं हाजिर होने पर जीयनपुर एसआई रामगोपाल त्यागी ने पुलिस बल के साथ आरोपी सिराजुद्दीन पुत्र हफीजुल्लाह निवासी चैनपुर थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर के घर पर 24 दिसंबर वर्ष 2022 में कुर्की की नोटिस चस्पा के बाद भी हाजिर नहीं होने पर जीयनपुर थाने पर न्यायालय की अवमानना का मुकदमा पंजीकृत कराया गया। अभी तक हाजिर नहीं होने पर फरार आरोपित की तलाश जीयनपुर पुलिस कर रही।
No comments:
Post a Comment