अधिशासी अधिकारी ने अजमतगढ़ कस्बा में आयुष्मान कार्ड के लिए चलाया अभियान।
घर-घर भ्रमण कर अधिशासी अधिकारी व टीम बना रही आयुष्मान कार्ड।
अजमतगढ़ कस्बा में अब तक 12 सौ लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा में अधिशासी अधिकारी ने घर घर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलाया अभियान,भ्रमण कर बनाया आयुष्मान कार्ड,चिन्हित 12 सौ लोगों का बना आयुष्मान कार्ड।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक अजमतगढ़ नगर पंचायत में आयुष्मान कार्ड के लिए शासन के द्वारा अजमतगढ़ नगर पंचायत में सर्वे कर 8000 कस्बा वासियों को चिन्हित किया गया। जिसमें 5 लाख रुपए तक बीमा व इलाज से नागरिक आच्छादित होंगे जिसके लिए अधिशासी अधिकारी अमित कुमार यादव ने नगर पंचायत की टीम को लेकर अजमतगढ़ कस्बा के सभी वार्डो में घर-घर भ्रमण कर चिन्हित लोगों से उनके आधार कार्ड लेकर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य कर रहे हैं। अब तक अजमतगढ़ कस्बा के 12 सौ लोगों का आयुष्मान कार्ड नगर पंचायत की टीम के द्वारा बनाया जा चुका है। अधिशासी अधिकारी अमित यादव ने बताया कि शासन की योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए लोगों को आच्छादित करने का कार्य किया जा रहा है।इस दौरान टीम में मुख्य रूप से एकलाख अहमद, श्रवण कुमार,अंशुमान सिंह,बसंत चौबे सहित दर्जनों की संख्या में नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment