Friday, February 3, 2023

सगड़ी अधिवक्ता समिति चुनाव कार्यक्रम की हुई घोषणा।

सगड़ी अधिवक्ता समिति चुनाव कार्यक्रम की हुई घोषणा।

17 फरवरी को सगड़ी अधिवक्ता समिति का मतदान व मतगणना।

बैठक कर एल्डर कमेटी के चेयरमैन ने सूची कि चस्पा।

सूची चस्पा के साथ अधिवक्ता समिति चुनाव का बजा बिगुल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर अधिवक्ता समिति के चुनाव कार्यक्रम की हुई घोषणा बैठक कर चुनाव कार्यक्रम की सूची चस्पा 17 फरवरी को अधिवक्ता समिति चुनाव का मतदान व मतगणना।
जानकारी के अनुसार सगड़ी अधिवक्ता समिति के चुनाव को लेकर एल्डर कमेटी के चेयरमैन मणिकेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक कर विधिवत कार्यक्रम की घोषणा की गई वही एल्डर कमेटी के चेयरमैन मणिकेश्वर मिश्रा ने अधिवक्ता भवन पर कार्यक्रम की नोटिस चस्पा की जिसमें 8 से 10 फरवरी तक नामांकन व 12 फरवरी को जांच 14 फरवरी को पर्चा वापसी के बाद 17 फरवरी को सुबह से लेकर दोपहर तक मतदान वही दोपहर के बाद मतगणना कार्यक्रम की घोषणा की गई। कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सगड़ी अधिवक्ता समिति के चुनाव का बिगुल बज गया जिसके साथ अधिवक्ता समिति के चुनाव को लेकर अधिवक्ता सदस्यों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री पद को लेकर अपने-अपने पक्ष में लाबिंग शुरू हो गई वही तहसील पर चुनाव को लेकर तेजी के साथ चर्चा पर चर्चा ने जोर पकड़ा। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से अनिल सिंह,वेद प्रकाश राय,आशीष मिश्रा,सूर्यभान सरोज,ओंकार नाथ त्रिपाठी,सूर्यभान यादव,संतोष कुमार,सोनू राय,पंकज दुबे,शुकदेव दुबे,संजय कुमार,दुर्गेश मिश्रा सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता सम्मिलित रहे।

No comments:

Post a Comment