स्ट्रांग रूम का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण।
यूपी बोर्ड प्रथम पाली में गणित की दो परीक्षा केंद्र का भ्रमण।
स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक की ली जानकारी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के यूपी बोर्ड की परीक्षा में सुबह की पाली में हाईस्कूल गणित के पेपर में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दो परीक्षा केंद्रों मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद व मॉडर्न एरा जीयनपुर विद्यालय का किया निरीक्षण दिए दिशा निर्देश।
जानकारी के अनुसार मंगलवार कि सुबह 10:30 बजे जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने यूपी बोर्ड के सुबह की पाली में गणित के पेपर चल रहा था जिसमें मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद व मॉडर्न एरा इंटर कॉलेज जीयनपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों विद्यालयों में स्ट्रांग रूम में चल रहे सीसी कैमरे का निरीक्षण किया वहीं उन्होंने परीक्षा केंद्र के कमरों में परीक्षार्थियों का परिचय पत्र व पहचान पत्र का मिलान किया। वहीं मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में 500 गणित के परीक्षार्थी सम्मिलित रहे। वही मॉडर्न एरा इंटर कॉलेज पर 168 परीक्षार्थी गणित के पेपर में सम्मिलित रहे। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के प्राचार्य शाहेद्दीन से स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति व समय से आने की जानकारी ली वहीं उन्होंने परीक्षा केंद्र पर कड़ाई के साथ छात्रों के पहचान पत्र व परिचय पत्र का मिलान करने के लिए निर्देशित किया दोनों ही परीक्षा केंद्र पर सुव्यवस्थित परीक्षा का संचालन पाया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल किसी परीक्षक या परीक्षा में सम्मिलित किसी व्यक्ति के पास तो नहीं है का निरीक्षण किया वहीं उन्होंने परीक्षा को सुव्यवस्थित संचालित करने के लिए तैनात सभी अधिकारियों को निर्देशित किया। जनपद में यूपी बोर्ड की परीक्षा को सकुशल संचालित करने के लिए जिला अधिकारी विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण कर परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। क्षेत्र में जिलाधिकारी के भ्रमण पर परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मचा रहा वही चले जाने की सूचना पर परीक्षा केंद्रों तैनात कर्मचारी व परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment