मस्जिद पर पेंटिंग कर रहे युवक की करंट से मौत।
इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में मचा कोहराम।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खिल्लू पट्टी निवासी युवक की भोजबर गांव में मस्जिद पर पेंटिंग करते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में मचा कोहराम।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम को भोजबर गांव की मस्जिद पर पेंटिंग करते समय लोहे की सीढ़ी इधर से उधर करने में करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही विनय पुत्र रामरूप उम्र 22 वर्ष निवासी खिल्लूपट्टी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने रात्रि में जीयनपुर थाने पर पहुंचकर चचेरे भाई संतोष यादव की सूचना पर जीयनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया। वही शनिवार की देर शाम को परिजनों ने दोहरीघाट में अंतिम संस्कार किया वहीं मृतक युवक अपने माता-पिता की इकलौता पुत्र था। उसके माता राधिका देवी व चार बहने कंचन, बंदन,साधना,आराधना का रो-रो कर बुरा हाल है।
No comments:
Post a Comment