उपजिलाधिकारी ने गौशाला पारनकुंडा का किया निरीक्षण।
कार्य में शिथिलता पर कठोर कार्रवाई की दी चेतावनी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के पारन कुंडा गौशाला का उप जिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने किया निरीक्षण, कर्मचारियों को शिथिलता बरतने पर कठोर कार्रवाई की दी चेतावनी।
जानकारी के अनुसार बुधवार को दिन में 1:00 बजे उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने पारनकुंडा स्थित गौशाला का निरीक्षण किया इस दौरान गौशाला में ठंडक से बचाव के लिए डाली गई पॉलिथीन को देखा वही पशुओं के चारे व उनके रखरखाव की जानकारी ली। इस दौरान चारा उपलब्ध ना होने पर कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि समय पर चारे व अन्य सामानों की व्यवस्था करें। गौशाला पर निर्मित पशु सेट पानी की व्यवस्था सहित रखरखाव का निरीक्षण किया।
इस दौरान गौशाला पर कार्यरत कर्मचारियों को शिथिलता बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उपजिलाधिकारी के निरीक्षण से गौशाला पर हड़कंप मचा रहा। इस दौरान ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव सुरेंद्र,अमरजीत सहित दर्जनों की संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment