Monday, December 13, 2021

मुकदमा दर्ज होने से भड़के रोजगार सेवक दिया ज्ञापन।

मुकदमा दर्ज होने से भड़के रोजगार सेवक दिया ज्ञापन।

अजमतगढ़ खंड विकास पर प्रदर्शन कर मुकदमा वापस लेने की मांग।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ पर रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन कर दर्ज हुए मुकदमे को वापस लेने  की मांग।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास के ग्राम सभा डिघवनिया में रोजगार सेवक सुरेंद्रनाथ मौर्य पर मुकदमा दर्ज होने के पश्चात रोजगार सेवकों ने अजमतगढ़ खंड विकास कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद को ज्ञापन सौंपा। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लॉक के टी ए रोशन लाल और ए डी ओ शोएब अंसारी में जांच की जिस पर जमीन पर कोई कार्य होना नहीं पाया गया इसके बावजूद भी मनरेगा के तहत फर्जी भुगतान कर दिया गया। जिसमें रोजगार सेवक सुरेंद्रनाथ मौर्य की कोई संलिप्तता नहीं रही इसके बावजूद भी रोजगार सेवक के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया गया। जिस पर रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि रोजगार सेवक के हस्ताक्षर के बगैर ही वर्क आईडी मनरेगा का भुगतान करा दिया जाता है। वही रोजगार सेवक के मोबाइल से जियो टैग ना कराकर दूसरों की मोबाइल से जियो टैग कराया जाता है। उन्होंने तीन सूत्रीय ज्ञापन देकर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की जिसमें मुख्य रुप से रोजगार सेवक अध्यक्ष शिवानंद, जीतराम, अंजनी सिंह, नन्हे राय, पारस, उमेश,कमल गौड़ सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

3 comments:

  1. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  2. आखिर गलत कार्य ब्लॉक अजमतगढ़ के अधिकारियों द्वारा किया जाता है जिसकी गवाही खुद रोजगार सेवको ने बयान देकर कर ही दी कि बिना रोजगार सेवको के मोबाइल से जिओ टैग कराए व हस्ताक्षर के मनरेगा के कार्य हो जाते है फर्जी तरीके से अजमतगढ़ ब्लॉक की पोल खोल हो ही गई

    ReplyDelete
  3. आखिर गलत कार्य ब्लॉक अजमतगढ़ के अधिकारियों द्वारा किया जाता है जिसकी गवाही खुद रोजगार सेवको ने बयान देकर कर ही दी कि बिना रोजगार सेवको के मोबाइल से जिओ टैग कराए व हस्ताक्षर के मनरेगा के फर्जी कार्य हो जाते है अजमतगढ़ ब्लॉक की पोल खोल हो ही गई

    ReplyDelete