न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर कुर्की की नोटिस चस्पा।
हरैया गांव में फरार आरोपी के घर जीयनपुर पुलिस ने नोटिस की चस्पा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया निवासी गांव में फरार आरोपी के घर जीयनपुर पुलिस ने कुर्की की की नोटिस चस्पा 16 कार्य दिवस के अंदर हाजिर नहीं होने पर होगी कुर्की।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर एसआई रामगोपाल त्यागी व एस आई उमेश कुमार पुलिस बल के साथ हरैया मनिकाडिह गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र हरीनाथ राम जो दर्ज मुकदमे में फरार चल रहा है न्यायालय के एनबीडब्ल्यू के आदेश के बाद भी हाजिर ना होने पर न्यायालय के आदेश पर लाउडस्पीकर से घोषणा के बाद मुनादी कराकर गवाहों के समक्ष कुर्की की नोटिस चस्पा की गई। अनिल कुमार पुत्र हरिनाथ राम अंकिता पोल्ट्री के संचालक थे। जिनके ऊपर बेचन यादव निवासी रौनापार में न्यायालय के आदेश पर धारा 138 एन आई एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। जिसमें वर्ष 2022 से अभी तक अनिल कुमार फरार चल रहा है। न्यायालय एनबीडब्ल्यू वारंट के बाद भी हाजिर नहीं होने पर न्यायालय के आदेश पर जीयनपुर एसआई रामगोपाल त्यागी ने पुलिस बल के साथ कुर्की की नोटिस घर पर चस्पा की वहीं रामगोपाल त्यागी ने बताया कि 16 कार्य दिवस में हाजिर नहीं होने पर होगी कुर्की की कार्यवाई।
No comments:
Post a Comment