Friday, February 24, 2023

इंटर की अंग्रेजी पेपर में छात्रा हुई बेहोश।

इंटर की अंग्रेजी पेपर में छात्रा हुई बेहोश।

एंबुलेंस से पुलिस ने भेजा हॉस्पिटल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज मुजार सुरैना पर इंटर अंग्रेजी के पेपर के दौरान परीक्षार्थी छात्रा हुई बेहोश पुलिस ने एंबुलेंस से भिजवाया हॉस्पिटल।
जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड अंग्रेजी का पेपर शुक्रवार द्वितीय पाली 2 बजे से आयोजित हुआ। इस दौरान रौनापार थाना क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज मुजार सुरैना पर अंग्रेजी का पेपर चल रहा था। तभी 3:30 बजे अचानक अंबालिका पुत्री रविंद्र सिंह निवासी महुला,थाना रौनापार बेहोश हो गई जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय की सूचना पर लाटघाट चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से लाटघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया और उनके परिजनों को सूचित किया। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों व विद्यालय प्रबंध तंत्र में हड़कंप मच गया जिसको लेकर लोग भयभीत रहे। वही लाटघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर देर शाम तक इलाज चल रहा था। लाटघाट चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह ने बताया कि परीक्षार्थी छात्रा स्वस्थ है।

No comments:

Post a Comment