Saturday, February 18, 2023

महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिरों में उमड़े भक्त।

महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिरों में उमड़े भक्त।

शिव मंदिर पर जलाभिषेक कर की पूजा अर्चना।

प्रसाद के लिए भक्तों की लगी रही भीड़।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के गांव से लेकर नगर तक महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिर पर उमड़े शिव भक्त जलाभिषेक कर की पूजा अर्चना और प्रसाद के लिए लगीं रही भक्तों की भीड़।
जानकारी के अनुसार शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिर पर सुबह से लेकर ही शिव भक्तों का ताता लगा रहा अजमतगढ़, जीयनपुर,जमीन हरखोरी चन्ना राम मंदिर,पाताल नाथ मंदिर सहित सभी गांव व नगरों में शिव मंदिर पर शिव को जलाभिषेक कर विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई। इस दौरान तरौका, महादेवा मंदिर व चन्ना राम मंदिर पाताल नाथ मंदिर,अंजान शहीद मंदिर पर हर कीर्तन से लेकर जाप व गायकों के द्वारा शिव की गीत से गूंजता रहा। महिलाओं व पुरुषों ने बढ़ चढ़कर महाशिवरात्रि पर्व पर हिस्सा लिया महाशिवरात्रि के दिन रात्रि में मंदिरों पर हर कीर्तन का आयोजन किया गया है।इस दौरान धर्मेंद्र सोनकर,राजन चतुर्वेदी,प्रिंस साहनी, पप्पू वर्मा,सोनू वर्मा,पप्पू हलवाई,ऋषि चतुर्वेदी,हर्ष चतुर्वेदी,आर्यन चतुर्वेदी,सत्यम चतुर्वेदी,जितेंद्र चतुर्वेदी,चुन्नू वर्मा,राजन वर्मा,उमेश साहनी,पारितोष जायसवाल,गणेश चतुर्वेदी,आदित्य चतुर्वेदी,संजय चतुर्वेदी,बृजेश जायसवाल,लल्लन शर्मा,अनिल रस्तोगी, विक्की रस्तोगी,मुकुंद रस्तोगी,तनय चतुर्वेदी सहित तमाम शिव भक्त मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment