उपजिलाधिकारी सगड़ी ने लेखपालों के साथ की बैठक।
शासन द्वारा संचालित योजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लेखपालों के साथ उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने की बैठक शासन द्वारा संचालित योजनाओं को समय से पूरा करने के लिए दिया निर्देश।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 3:00 बजे सगड़ी तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह व सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह ने तहसील क्षेत्र के सभी राजस्व कर्मियों के साथ बैठक की जिसमें मुख्य रुप से आबादी सर्वे,रियल टाइम खतौनी और वारासत के लंबित प्रकरण को समय से पूर्ण करने वही जल जीवन मिशन के तहत जमीन के चिन्हांकन के लिए निर्देशित किया ।उन्होंने शासन द्वारा संचालित योजनाओं को समय से पूर्ण करने के लिए सभी राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया। सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह ने बैठक में राजस्व कर्मियों को समय से जनसुनवाई वह लंबित प्रकरण पर त्वरित रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से राकेश पांडेय,जसवंत सिंह, पन्नालाल,विजय वर्मा,उत्तम सिंह, कैलाश यादव,स्नेहिल राय,राम सागर सोनी सहित दर्जनों की संख्या में राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment