जीयनपुर शिव बारात के रास्ते का क्षेत्राधिकारी ने किया निरीक्षण।
शिव बारात को लेकर क्षेत्राधिकारी ने निरीक्षण कर कोतवाल को दिए दिशा निर्देश।
जीयनपुर शिव बारात को लेकर प्रशासन चौकन्ना।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बे में शनिवार को शिव बारात की झांकी के रूट का क्षेत्राधिकारी ने किया निरीक्षण कोतवाल को दिए दिशा निर्देश मुस्लिम बस्ती से होकर गुजरेगी शिव बारात प्रशासन चौकन्ना।
जानकारी के अनुसार शनिवार को शिव बारात की झांकी जीयनपुर कस्बे में निकलेगी जिसको लेकर शिव बारात की झांकी की तैयारियां शुरू हो गई हैं शिव बारात में हाथी घोड़ा शिव की प्रतिमा व डीजे ढोल नगाड़ा के साथ शिव के गण व भक्त शिव बारात की झांकी में सैकड़ों की संख्या में सम्मिलित होंगे। वही कोइरिया पोखरा के मंदिर से झांकी का शुभारंभ होगा जो खानगाहबहरामपुर,हसन पट्टी,टड़वा बद्दोपुर,आजाद नगर, आदर्श नगर,समता नगर होते हुए प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंचेगी जिसको लेकर क्षेत्राधिकारी सगड़ी सौम्या सिंह ने जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय व पुलिस बल के साथ रूट का निरीक्षण किया।वही हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव बारात अपने प्राचीन रास्ते से होकर गुजरेगी वही मुस्लिम समुदाय की बस्ती होने के कारण क्षेत्राधिकारी सगड़ी सौम्या सिंह ने भ्रमण कर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय को निर्देशित किया वही रास्ते पर बिजली के केबल व अन्य दुश्वारियां का निरीक्षण कर शिव बारात के साथ पुलिस बल की तैनाती को चौकन्ना किया गया।
No comments:
Post a Comment