महिला के बैग से उच्चकों ने उड़ाए 70 हजार रुपये।
थाने पर दी तहरीर पुलिस ने एक को पुछताछ के लिए बैठाया।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ निवासी महिला ने ऑटो से जाते समय जीयनपुर चौंक के समीप उच्चकों ने बैग से उड़ाए 70 हजार रुपए महिला ने थाने पर दी तहरीर पुलिस ने ऑटो चालक को बैठाया।
जानकारी के अनुसार नसमा अंसारी पत्नी जमशेद निवासी बलिया जो अपने ननिहाल अजमतगढ़ में आई हुई थी जो बुधवार को दिन में 3:00 बजे अजमतगढ़ से ऑटो में बैठकर आजमगढ़ बस स्टैंड जा रही थी। कि रास्ते में जीयनपुर चौक के पास बैग में रखा 70 हजार रुपये पर उच्चकों ने हाथ साफ कर दिए महिला ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देने के बाद गुरुवार को जीयनपुर पुलिस ने आटो चालक को थाने में बैठाकर पूछताछ कर रही है।
No comments:
Post a Comment