Friday, February 3, 2023

नायब तहसीलदार ने तीन को पकड़ा की एक लाख साठ हजार की राजस्व वसूली।

नायब तहसीलदार ने तीन को पकड़ा की एक लाख साठ हजार की राजस्व वसूली।

राजस्व बकाया पर नायब तहसीलदार ने तीन को पकड़ा की वसूली।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के राजस्व बकायेदारों पर नायब तहसीलदार माधवेंद्र सिंह ने अभियान चलाकर तीन को पकड़ा वही एक लाख साठ हजार रुपए की राजस्व वसूली।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे नायब तहसीलदार माधवेंद्र सिंह ने अभियान चलाकर तहसील क्षेत्र में राजस्व के बड़े बकायेदारों के यहां टीम के साथ पहुंचकर राजस्व बकाया जमा कराने के लिए कहा वहीं छिड़ी जमीन छिड़ी निवासी अरविंद राय के ऊपर ₹100000 यूबीआई गडेरीपट्टी का बकाया रहा अरविंद राय ने एक लाख का चेक देकर राजस्व बकाया चुकता किया। जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया वही मोहम्मद शमीम अहमद निवासी सोकहना विद्युत बकाया से 20 हजार रुपए की वसूली की गई वही सिराज अहमद निवासी चांदपार से 40 हजार रूपए की विद्युत बकाया की वसूली की गई। कुल बकाया 1 लाख 60 हजार रुपया की वसूली की गई। नायब तहसीलदार माधवेंद्र सिंह के अभियान से बकायेदारों में हड़कंप मचा रहा। वही सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह ने कहा कि राजस्व बकाया जमा न करने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राजस्व वसूली में मुख्य रूप से संग्रह अमीन जनार्दन,संजीव,हसीन,अशरफ आदि लोग सम्मिलित रहे।

No comments:

Post a Comment