अधिशासी अधिकारी ने अवरुद्ध नाली को कराया शुरू।
मुख्य मार्ग पर 200 परिवार का बह रहा था पानी।
नाली शुरू होने से नगर वासियों में खुशी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जीयनपुर नगर पंचायत में अवरुद्ध नाली को कराया शुरू महीनों से अवरुद्ध नाली शुरू होने से कस्बा वासियों में हर्ष सैकड़ों परिवार का सड़क पर बह रहा था पानी।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जीयनपुर नगर पंचायत के बाजार खास कस्बा में यूनियन बैंक के सामने महीनों से नाली अवरुद्ध थी जिससे बाजार खास कस्बा वासियों का पानी सड़क पर बह रहा था। अधिशासी अधिकारी अमित कुमार यादव व बाबू एकलाख अहमद ने पूर्व सभासद मुन्ना यादव की शिकायत पर जेसीबी से नाली को खुदवा कर लगभग 50 मीटर प्लास्टिक की पाइप डालकर नाली को शुरू कराया। जिससे बाजार खास के कस्बा वासियों का पानी सुचारु रुप से बहने लगें वही अधिशासी अधिकारी की इस कार्य की कस्बा वासियों ने प्रशंसा की। मुख्य मार्ग पर नाली शुरू होने से वही गंदा पानी ना बहने की समस्या से निजात मिलने पर आसपास के दुकानदार ने कार्य की सराहना की। इस दौरान मुख्य रूप से हरकेश,राजू यादव,कैलाश यादव, सहित दर्जनों की संख्या में सफाई कर्मी व नगर पंचायत के कर्मी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment