गंभीर रूप से घायल पति की इलाज के दौरान मौत पत्नी का चल रहा है इलाज।
ट्रक व बाइक में हुई थी टक्कर।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चंगईपुर के समीप ट्रक व बाइक में हुई टक्कर बाइक सवार पति की इलाज के दौरान हुई मौत,गंभीर रूप से घायल पत्नी का निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज।
जानकारी के अनुसार अनिल चौबे पुत्र सुशील चौबे निवासी सूरजपुर थाना दोहरीघाट अपनी पत्नी मधु चौबे को लेकर अपनी ससुराल टेकन गाढ़ा गुरुवार को आए हुए थे शुक्रवार की शाम को अपनी पत्नी मधु को लेकर जीयनपुर बाजार से दवा लेकर वापस आते समय शुक्रवार की शाम 5:00 बजे सामने से आ रही ट्रक से चंगईपुर मोड़ के समीप टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार अनिल चौबे व मधु चौबे गंभीर रूप से घायल हो गए शुक्रवार की रात्रि में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अनिल चौबे की मौत हो गई। वही सूचना पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी मधु का निजी अस्पताल में अभी भी इलाज चल रहा है। मौत की सूचना पर परिवार व गांव में कोहराम मच गया वही एक माह पूर्व पिता की मौत हो चुकी है। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। जिसके पास एक पुत्र हैं।
No comments:
Post a Comment