Thursday, February 9, 2023

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले को युवकों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले।

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले को युवकों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले।

फर्जी जहाज का टिकट देकर पूर्व में वाराणसी व लखनऊ युवकों को ठहराया।

विदेश भेजने के नाम पर आधा दर्जन युवकों से 7 लाख रुपए ऐंठे।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आधा दर्जन युवकों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले को युवकों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले युवकों ने विदेश भेजने के नाम पर जहाज का फर्जी टिकट देकर वाराणसी और लखनऊ में रोकने व 7 लाख रुपए ऐंठने का लगाया आरोप।
जानकारी के अनुसार वीरेंद्र पुत्र तूफानी निवासी इसरापार रामगढ़ सहित दुर्गेश,विभूति प्रसाद निवासी खांड,विजय निवासी कटिहारी,रामचरित निवासी भरौली,संदीप निवासी बडिहारी,श्रवण निवासी साफिया,बेचन निवासी छिंही गुरुवार की दोपहर में जीयनपुर थाने पर पहुंचकर विदेश भेजने के नाम पर ठगी की शिकायत कर ठग को ढूंढने के लिए उसके घर जा रहे थे कि जीयनपुर के लाइफ लाइन नर्सिंग होम के समीप आरोपित हसीब खान को युवकों ने पकड़ लिया। जिसके बाद 112 नंबर पुलिस को सूचित कर सौंप दिया वही युवकों ने थाने पर पहुंचकर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय से शिकायत की जिसमें मलेशिया भेजने के नाम पर आधा दर्जन युवकों से 7 लाख रुपए ऐंठने का हसीब खान पुत्र आजम खान निवासी बासुपार बनकट पर आरोप लगाया और बताया कि पूर्व में हसीब खान के द्वारा नकली जहाज का टिकट देकर वाराणसी भेजा गया। वही युवकों ने शिकायत की जिस पर दोबारा उसने लखनऊ के होटल में 10 दिन तक ठहराया पर वीजा व टिकट नहीं दिया। जिस पर 18 सितंबर वर्ष 2022 को जीयनपुर थाने पर शिकायत की जिसके बाद 25 दिन के अंदर पैसा वापस करने के लिए आरोपित ने कहा था। नहीं मिलने पर युवकों ने ठग को पकड़कर पुलिस के हवाले किया वही जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने आरोपित को थाने में बैठाया व युवकों से लिखित तहरीर मांगी।

No comments:

Post a Comment