Friday, February 24, 2023

पुनीत सागर अभियान में तैराकी करेंगी जिया राय।

पुनीत सागर अभियान में तैराकी करेंगी जिया राय।

स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित तैराकी में जिया राय लेंगी हिस्सा।

पैरा तैराक जिया राय पूर्व में बना चुकी है विश्व रिकार्ड।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर निवासी पैरा तैराक जिया राय पुनीत सागर अभियान में लेंगी हिस्सा स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित पुर्व में मुंबई से गोवा और वापस वसई किले में 1100 किमी तैरकर बेलापुर से गेटवे ऑफ इंडिया तक तैरकर देश का नाम किया है रोशन।
जानकारी के अनुसार 26 फरवरी दिन रविवार को सुबह 4:00 बजे बेलापुर से गेटवे ऑफ इंडिया 21 किमी की दूरी पुनीत सागर अभियान के तहत स्विमिंग फेडरेशन आफ महाराष्ट्र के द्वारा आयोजित हैं। एनसीसी की एक पहल है जो नदी और झील सहित समुद्र तटों /समुद्र तटों और अन्य जल निकायों को साफ करने के लिए है। एनसीसी सहायता प्रदान करता है। मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गणेश जी नायक व विधायक संदीप मौजूद रहेंगे। जिया राय 14 साल की ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर गर्ल होने के बावजूद,उन्होंने 29 दिसंबर 2022 को 1100 KM की दूरी की विश्व की सबसे लंबी ओपन वाटर सी स्विमिंग रिले टीम के रूप में तैराकी करके देश के लिए कई सम्मान लाए हैं। वह टीम की सबसे कम उम्र की और एकमात्र महिला प्रतिभागी थीं। जिया राय ने 20 मार्च 2022 को 13 घंटे 10 मिनट में 29 किमी की दूरी तलाईमन्नार (श्रीलंका) से धनुष तक पूरी कर देश का नाम रोशन किया वहीं विश्व रिकॉर्ड बनाया। जिया राय 2022 का प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से सम्मानित हैं।

No comments:

Post a Comment