परीक्षा के दौरान छात्रा को प्रवेश न देने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने की जांच।
प्रबंधक ने लगाया आरोप पुलिस ने पहुंचकर की जांच।
दोनों पक्षों को बुलाया जीयनपुर थाने पर।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर नेवादा में स्थित मदरसा पर परीक्षा के दौरान छात्रा को प्रवेश न देने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने की जांच दोनों पक्षों को बुलाया जीयनपुर थाने पर।
जानकारी के अनुसार मदरसा संचालक एनुलहक ने जीयनपुर थाने पर सोमवार को प्रार्थना पत्र देकर मदरसा पर मनमानी करते हुए परीक्षा के दौरान छात्रा को प्रवेश न देने का आरोप लगाया जिसके बाद सुचना पर सोमवार को 11 बजे जीयनपुर एस एस आई देवेंद्र सिंह और एस आई उमेश कुमार व पुलिस बल के साथ मदरसा शाहपुर नेवादा पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान मदरसा के प्राचार्य सहित सभी छात्र-छात्राओं का बयान दर्ज किया। वही परीक्षा के दौरान छात्रा को प्रवेश न देने का मामला संज्ञान में नहीं आया मदरसा के संचालन को लेकर प्रबंध समिति ने आपसी तनाव का कारण सामने आया जांच के बाद जीयनपुर एसएसआई देवेंद्र सिंह ने दोनों पक्षों को मंगलवार की सुबह 11:00 बजे जीयनपुर थाने पर बुलाया। मदरसा में परीक्षा के दौरान जीयनपुर पुलिस के पहुंचने पर छात्र-छात्राओं व गांव में हड़कंप मचा रहा। जिसको लेकर आपस में लोग भांति-भांति की चर्चा करते रहे। वही जीयनपुर एस एस आई देवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को अपने-अपने कागज के साथ जीयनपुर थाने पर बुलाया गया है।
No comments:
Post a Comment