अजमतगढ़ खंड विकास में ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित।
बेरमा व विष्णुपुर ग्राम पंचायत में दो सदस्य निर्विरोध निर्वाचित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास के दो ग्राम पंचायतों में दो ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित।
जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ खंड विकास के बेरमा ग्राम पंचायत में वार्ड नंबर 4 में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य अनुसूचित महिला पद पर सविता पत्नी जवाहिर व विष्णुपुर ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 11 के रिक्त अनारक्षित ग्राम पंचायत सदस्य पर रामहंस पुत्र रमाशंकर यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। वही आजमगढ़ जनपद में रिक्त ग्राम पंचायत पद पर निर्वाचन हेतु अजमतगढ़ खंड विकास पर निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र सिंह व सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार के द्वारा 20 फरवरी को नामांकन व 21 फरवरी को जांच वह 22 फरवरी को वापसी हेतु तिथि निर्धारित की गई थी। वही 2 मार्च को मतदान व 4 मार्च को मतगणना सुनिश्चित की गई थी। पर अजमतगढ़ खंड विकास के ग्राम पंचायत बेरमा व विष्णुपुर में ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त होने के कारण दोनों ही पदों पर एक-एक नामांकन दाखिल हुआ जिन्हें निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र सिंह के द्वारा निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया।
No comments:
Post a Comment