वाराणसी से आईपीएल क्रिकेटर का फैन आजमगढ़ साइकिल से मिलने पहुंचा।
आजमगढ़ आईपीएल क्रिकेटर प्रवीण दुबे सरफराज खान इंकबाल अब्दुल्ला से मिलने साईकल से पहुंचा सारनाथ का युवक।
आईपीएल क्रिकेट का दीवाना युवक सारनाथ से आजमगढ़ साइकिल से पहुंचा आईपीएल क्रिकेटर से मिलने।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के आईपीएल स्टार क्रिकेटर सरफराज खान,प्रवीण दुबे, इंकबाल अब्दुल्ला से मिलने साइकिल से सारनाथ से चलकर आजमगढ़ पहुंचा आईपीएल क्रिकेट का दीवाना युवक।
जानकारी के अनुसार गौतम मौर्य पुत्र अमरनाथ मौर्या उम्र 17 वर्ष निवासी छाई सारनाथ वाराणसी का छात्र जो तीन भाइयों में सबसे छोटा है अपने पिता अमरनाथ मौर्य व माता सुषमा देवी को बताकर सोमवार की सुबह 9:00 बजे साइकिल लेकर आजमगढ़ के सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर बाजार में शाम 4:30 बजे पहुंचा जहां आईपीएल क्रिकेटर प्रवीण दुबे के घर खपरैला खास व सरफराज खान का घर बासुपार बनकट व इकबाल अब्दुल्ला गुलामी का पूरा आजमगढ़ का पता व रास्ता लोगों से पूछ रहा था। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ब्रिटेन दक्षिण अफ्रीका में भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ियों के नाम फर्राटा से ले रहा था।वही आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ी व किस खिलाड़ी की कितनी बोली लगी उसकी जबान पर याद रहा। वहीं अपने साथ आईपीएल क्रिकेटर की फोटो और पत्रिका व अखबार को लेकर लोगों से आईपीएल क्रिकेटर के घर की जानकारी ले रहा था। बातचीत में आईपीएल क्रिकेट का दीवाना युवक गौतम मौर्या ने बताया कि वाराणसी स्पोर्ट्स कॉलेज में एथलेटिक्स में चयन हुआ लेकिन वह क्रिकेटर बनना चाहता है बैटिंग व स्पीन गेंद बाजी उसकी पसंद है। वही उसने प्रसिद्ध आईपीएल क्रिकेटर प्रवीण दुबे सरफराज खान इकबाल अब्दुल्ला के घर पर पहुंचकर उनसे मिलने और नहीं मिलने पर उनके माता-पिता व परिजनों से मिलने और क्रिकेट सीखने की इच्छा जताई। इस दौरान उसने बताया कि आईपीएल क्रिकेटर के घर पर रात्रि में रुकेगा और अगले दिन सुबह वाराणसी सारनाथ के लिए निकलेगा। वही जीयनपुर कस्बे में लोग युवक की क्रिकेट की दीवानगी देखकर उसका उत्साहवर्धन कर रहे थे जिनमें मुख्य रूप से रामअशीष यादव एकलाख अहमद,जैद,अरविंद सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment