Wednesday, February 8, 2023

दुर्घटना में मजदूर की मौत परिवार में मचा कोहराम।

दुर्घटना में मजदूर की मौत परिवार में मचा कोहराम।

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला मौके पर मौत।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग पर देर रात्रि मंगलवार को ट्रक से कुचलकर मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की देर शाम को परिजनों ने दोहरीघाट में किया अंतिम संस्कार।
जानकारी के अनुसार हरिनाथ यादव पुत्र स्व दीनानाथ यादव उम्र लगभग 30 साल निवासी हरखोरी थाना जीयनपुर बाइक से जीयनपुर बाजार से सामान खरीद कर घर जा रहा था कि लगभग साढ़े नौ बजे मेहनाजपुर नवोदय नगर जीयनपुर के सामने मुख्य मार्ग पर दोहरीघाट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने चालक समेत ट्रक को हिरासत में ले लिया वही शव को परिजन की तहरीर पर चालक व ट्रक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। माता चन्द्रमा एवं पत्नी बिन्दु और बच्चे कार्तिक उम्र 3 साल व प्रियांशु उम्र 2 साल का रो रो कर बुरा हाल है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद देर शाम को परिजनों ने दोहरीघाट सरयू नदी में अंतिम संस्कार किया। मृतक के पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है। वही अपने परिवार की आजीविका मजदूरी कर चलाता था। पूर्व में ट्रक चालक का कार्य करता था कुछ दिनों पूर्व ट्रक चालक का कार्य छोड़कर घर पर ही मजदूरी का कार्य करता था।

No comments:

Post a Comment