अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जीयनपुर कोतवाल ने चौकी इंचार्ज, दरोगा और सिपाहियों के साथ की बैठक।
अपराधियों पर कसी जाएगी नकेल::यादवेंद्र पान्डेय कोतवाल।
बैठक कर पुलिस कर्मियों की समस्याओं की ली गई जानकारी।
हर पुलिसकर्मी की समस्याओं को किया जाएगा निस्तारण।
बीट रजिस्टर में क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर का रखे लेखा-जोखा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में रविवार की शाम 5:00 बजे कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय की अध्यक्षता में समस्त हल्के के दरोगा और सिपाहियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही निर्देश दिया गया कि बीट की पूरी जानकारी होनी चाहिए। क्षेत्र में अगर कोई हिस्ट्रीशीटर अपराधी किस्म का व्यक्ति हो तो उस पर निगरानी रखें ताकि समय से पहले किसी भी घटना से बचा जा सके। साथ ही बीट रजिस्टर में क्षेत्र का पूरा लेखा-जोखा होना चाहिए। बैठक के दौरान जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया जिनकी भी समस्या हो वह अवगत कराएं। इस दौरान बताया गया की किसी की अनुपस्थिति की फाइलें लंबे समय से लंबित नहीं होनी चाहिए। चिकित्सा प्रतिपूर्ति की फाइल भी लंबित नहींं रहनी चाहिए। वेतन विसंगति समस्याओं की भी जानकारी ली गई और बताया गया जिनके वेतन विसंगति हो वह लिखित प्रार्थना पत्र दें उसका निस्तारण किया जाएगा। जीपीएफ संबंधी समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। 2005 के बाद की भर्ती सभी पुलिस कर्मियों की एनपीएस कटौती हो रही है कि नहीं,अगर एनपीएस की कटौती नहीं हो रही तो एनपीएस की कटौती कराएं। अन्य कोई भी समस्या हो जो विभाग के स्तर पर हो की जा सकती है। उसकी भी जानकारी प्राप्त की गई। बताया गया जो भी समस्या हो उसको लिखित रूप से प्रेषित करें ताकि उसको निस्तारण किया जा सके। वही होली का समय नजदीक आ रहा है। इस दौरान विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। हमेशा सतर्क रहें और पता लगाते रहे कहीं अवैध शराब की बिक्री तो नहीं हो रही है। अगर ऐसी बात हो तो उस पर कड़ी कार्रवाई करने का प्रयास करें। थाने पर अगर कोई भी शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर आता है तो उस शिकायती प्रार्थना पत्र को रजिस्टर पर अंकित किया जाए। इसके बाद हल्के से संबंधित दरोगा और सिपाही को प्रार्थना पत्र सौंपा जाए ताकि समय से निस्तारण किया जा सके। बीट की पूरी जानकारी और लेखा जोखा होनी चाहिए जो शिकायती प्रार्थना पत्र आते है। उसका मौके पर जाकर निरीक्षण कर समाधान कराने का प्रयास करें।
इस दौरान लाटघाट पुलिस चौकी इंचार्ज सौरव सिंह, अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद पटेल,इमिलिया चौकी इंचार्ज मदन गुप्ता,महबूब आलम, सुखदेव यादव,रामगोपाल त्यागी, सूर्यभान सिंह,उमेश कुमार, शंकर यादव,मायापती पांडेय,देवेंद्र सिंह सहित जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment