Thursday, February 9, 2023

सगड़ी अधिवक्ता समिति अध्यक्ष पद के लिए हुए तीन नामांकन।

सगड़ी अधिवक्ता समिति अध्यक्ष पद के लिए हुए तीन नामांकन।

अधिवक्ता समिति के शेष पदों पर एक-एक नामांकन।

सगड़ी अधिवक्ता समिति के मंत्री व उपाध्यक्ष निर्विरोध।

अध्यक्ष पद के लिए 17 को होगा मतदान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर अधिवक्ता समिति के नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर हुए 3 नामांकन वही मंत्री व उपाध्यक्ष पद पर एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध होना सुनिश्चित अध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को मतदान व मतगणना।
जानकारी के अनुसार सगड़ी अधिवक्ता समिति के चुनाव को लेकर एल्डर कमेटी के चेयरमैन मणिकेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक कर विधिवत कार्यक्रम की घोषणा के बाद नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर वेंद प्रकाश राय,गुफरान अहमद व रामाश्रय यादव ने नामांकन किया वही मंत्री पद पर आशीष मिश्रा ने नामांकन किया व चार उपाध्यक्ष पद पर हरेंद्र बहादुर,परमहंस मोर्य,आनंद प्रकाश राय व प्रतीश यादव ने एक-एक नामांकन किया।वही कोषाध्यक्ष पद पर चंद्र प्रकाश राय ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद पर 3 प्रत्याशी मैदान में हैं वहीं शेष पदों पर एक-एक प्रत्याशी के नामांकन के बाद उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन मणिकेश्वर मिश्रा ने बताया कि 10 फरवरी को जांच व 14 फरवरी को पर्चा वापसी के बाद 17 फरवरी को सुबह से लेकर दोपहर तक मतदान वही दोपहर बाद मतगणना कर विजेता की घोषणा की जाएगी। नामांकन के साथ ही सगड़ी अधिवक्ता समिति के चुनाव का बिगुल बज गया जिसके साथ अधिवक्ता समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर चयन को लेकर चर्चा परिचर्चा ने जोर पकड़ा। इस दौरान मुख्य रूप से अनिल सिंह,वेद प्रकाश राय, आशीष मिश्रा,सूर्यभान सरोज,ओंकार नाथ त्रिपाठी, सूर्यभान यादव,संतोष कुमार,सोनू राय,संजय राय,पंकज दुबे,शुकदेव दुबे,अनुराग यादव,ब्रह्मदिन चौबे,राधेश्याम यादव सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment