पुलिस महानिरीक्षक ने जीयनपुर थाने पर संपूर्ण समाधान दिवस का किया निरीक्षण।
जीयनपुर थाना का भ्रमण कर प्रगति पर व्यक्त किया संतोष।
संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 15 प्रार्थना पत्र पड़े 5 का हुआ निस्तारण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर थाने पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर पुलिस महानिरीक्षक ने किया निरीक्षण जानी फरियादियों की संतुष्टि गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश व्यक्त किया संतोष।
जीयनपुर थाना पर शनिवार की सुबह 10:00 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां पर राजस्व कर्मी व पुलिस कर्मी फरियादियों के प्रार्थना पत्र पर निस्तारण के लिए लगे हुए थे इस दौरान दिन में 12:00 बजे आजमगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। मौके पर क्षेत्राधिकारी सगड़ी सौम्या सिंह व नायब तहसीलदार माधवेंद्र सिंह और जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय संपूर्ण समाधान दिवस पर आए हुए प्रार्थना पत्रों की जनसुनवाई कर रहे थे। पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर का निरीक्षण कर पूर्व में पड़े प्रार्थना पत्रों से फरियादियों की संतुष्टि की जांच की। वही आज पड़े प्रार्थना पत्रों पर 2:00 बजे के बाद संयुक्त टीम बनाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने जीयनपुर थाना परिसर का भ्रमण कर निरीक्षण किया जिनमें मुख्य रूप से नवनिर्मित भोजनालय व नवनिर्मित आवासीय बैरक, शौचालय,मालखाना व परिसर में पड़े पुराने वाहनों सहित साफ सफाई देखा। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सगड़ी सौम्या सिंह व जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय को सुव्यवस्थित वाहन रखने व साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया भ्रमण कर उन्होंने जीयनपुर थाने की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। वहीं पुलिस महानिरीक्षक ने जीयनपुर कस्बे का भ्रमण किया इस दौरान जीयनपुर चौराहे पर चार सीसी कैमरे लगाने के लिए निर्देशित किया और जल निगम के अंदर खोली गई गली को बंद कराने के लिए कहा। जीयनपुर थाने पर संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 15 प्रार्थना पत्र पड़े। जिनमें से मौके पर पांच प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया वही संपूर्ण समाधान दिवस पर दो बजे के बाद निस्तारण के लिए संयुक्त टीम रवाना की गई।
No comments:
Post a Comment