अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार फौजी गंभीर रूप से घायल।
बाइक सवार सेवानिवृत्त फौजी की अज्ञात वाहन की टक्कर से हालत गंभीर।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा में बाइक सवार सेवानिवृत्त फौजी की अज्ञात वाहन से धक्का लगने पर हालत गंभीर लखनऊ निजी हास्पिटल में भर्ती।
जानकारी के अनुसार हरिप्रसाद पुत्र गोरबंद उम्र 55 साल निवासी पारण कुंडा जो मुबारकपुर से वापस घर जा रहे थे कि अजमतगढ़ कस्बा के लक्ष्मी कूप के पास अज्ञात वाहन से शाम 8:00 बजे टक्कर हो गई जिसमें गंभीर चोट आई सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित किया आनन फानन में आजमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही उनके भतीजे विजय यादव की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
No comments:
Post a Comment