Monday, October 11, 2021

रजादेपुर मठ में बीस अक्टूबर तक नहीं होगा कोई नया काम।

रजादेपुर मठ में बीस अक्टूबर तक नहीं होगा कोई नया काम। 

आला अफसरों की मौजूदगी में 20 को होगी सुनवाई। 

एडीएम और एसपी ग्रामीण ने  मठ विवाद की जानी हकीकत, दिया निर्देश।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी श्री सन्यासि संस्कृत महाविद्यालय रजादेपुर मठ के उत्तराधिकारी की नियुक्ति को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर रविवार को जमकर दो पक्षों में  हंगामा हुआ था। सोमवार को देर शाम एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ और एडीएम वित्त एवं राजस्व मठ पर पहुंचकर कार्यवाहक मठाधीश शिव शंकर भारती से विवाद के बारे में विस्तृत जानकारी ली। दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग मौजूद से थे। उनसे भी विवाद का कारण जाना। एडीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि 20 अक्टूबर तक मठ में किसी प्रकार का कोई नया काम नहीं होगा। इसकी सूचना दोनों पक्षों को कराई जाएगी। 20 अक्टूबर को उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में तहसील मुख्यालय पर बैठक होगी। जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत स्थित रजादेपुर के श्री सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय के मठाधीश श्री शिव हर्ष भारती का एक वर्ष पूर्व निधन हो गया। उनकी समाधि के बाद शिवशंकर भारती को कार्यवाहक मठाधीश नियुक्त किया गया।शिव शंकर भारती और मठ के शिष्यों ने पूर्णिमा के दिन शिवसागर भारती को नया मठाधीश नियुक्त किया था। मठाधीश नियुक्त होने के साथ ही विवाद उठ खड़ा हुआ। मठ के शिष्य योगेंद्र नायक, विजय बहादुर नायक, शिवानंद और अतुल कुमार राय सहित दर्जनों लोगों ने मठाधीश की नियुक्ति को गलत बताते हुए फिर से मठाधीश नियुक्त किए जाने की मांग की। इस विवाद को लेकर एक पखवारे पूर्व मठ पर पथराव भी हुआ। जिसमें 3 लोगों के खिलाफ कार्यवाहक मठाधीश शिव शंकर भारती ने मुकदमा दर्ज करवाया था। रविवार को योगेंद्र नायक पक्ष के लोग काफी संख्या में मठ पर एकत्रित हो गए।इसकी भनक लगते ही प्रशासन के लोग पहुंच गए। घंटों पंचायत चली लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। बाद में दूसरे गुट के लाए गए मठाधीश को पुलिस ने मठ से यह कहते हुए निकाल दिया कि निर्णय होने के बाद ही आपको इस मठ में आना होगा। इसको लेकर दोनों पक्षों में तनातनी बनी हुई है। पीएससी लगा दी गई है। सोमवार को एसपीआरए और एडीएम मौके पर पहुंचे विवाद की विस्तृत जानकारी ली।

No comments:

Post a Comment