Tuesday, October 19, 2021

मोहम्मद पैगंबर साहब का मनाया गया जन्मदिन।

मोहम्मद पैगंबर साहब का मनाया गया जन्मदिन।

शानो शौकत से निकला जुलूस।

जुलूस में जगह-जगह शरबत पानी पिलाया गया।

प्रशासन रहा मुस्तैद शांतिपूर्वक संपन्न हुआ जुलूस।

मुख्य मार्ग पर भ्रमण कर जुलूस में पढ़ा गया नातिया कलाम।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर में मोहम्मद पैगंबर साहब का जन्मदिन शानो शौकत से मनाया गया। इस दौरान जीयनपुर में चारों मार्गों पर जुलूस भ्रमण कर पढ़ा गया नातिया कलाम पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद शांतिपूर्ण संपन्न हुआ जुलूस।
जानकारी के अनुसार मोहम्मद पैगंबर साहब का जन्मदिन कुरेश नगर मस्जिद मैदान से निकला इस दौरान नौजवान मदीने का नक्शा व अलम लेकर मोहम्मद साहब की शान में नातिया कलाम पढ़ते हुए नौशहरा, चुनुगपार, होते हुए अजमतगढ़ मुख्य मार्ग पर निकला दोपहर 1:00 बजे जीयनपुर चौक पर पहुंचा जहां से बिलरियागंज मार्ग भ्रमण कर आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर होते हुए मुबारकपुर तिराहे पर पहुंचा। इस दौरान जीयनपुर कोतवाल दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन जुलूस के साथ साथ चल रहा था उत्साह से पूर्ण नौजवान मोहम्मद साहब की शान में नातिया कलाम पढ़ते हुए चल रहे थे रास्ते में जगह-जगह शरबत व पानी लेकर समाजसेवी मौजूद रहे। मुबारकपुर तिराहे से पुनः जुलूस कुरैश नगर मस्जिद के मैदान में पुणे समाप्त हुआ शांति पूर्वक जुलूस के संपन्न होने से पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली वही जीयनपुर में जुलूस के दौरान यातायात चलता रहा। इस दौरान मुख्य रूप से निहाल मेंहदी, जीशान मेेंहदी, फहद खान, दीपक गुप्ता,हरिशंकर यादव, पुरुषोत्तम यादव, साकिर आजमी, शेरु, एहसान, शाकिर, महताब इत्यादि दर्जनों की संख्या में लोग जुलूस के साथ चलते रहे।

No comments:

Post a Comment