इंटरलॉकिंग पर हुई आपत्ती तो कार्य हुआ शुरू ग्रामीणों ने किया विरोध।
प्रार्थना पत्र देकर जांच तक कार्य रोकने की लगाई गुहार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास में ग्राम पंचायत देवपुर कमालपुर की ग्राम प्रधान रामावती देवी पिछले कार्यकाल के दौरान बिना कार्य कराए फर्जी भुगतान करा लेने पर आपत्ती जिला अधिकारी व खंड विकास अधिकारी को जांच हेतु दी गई 8 माह उपरांत रविवार को इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू कराने का ग्रामीणों ने किया विरोध जांच के दौरान कार्य रोकने के लिए दिया प्रार्थना पत्र।
जानकारी के अनुसार देवपुर कमालपुर गांव में ग्राम प्रधान रामावती देवी ने पिछले कार्यकाल के दौरान ग्राम पंचायत भवन से लेकर ब्रह्मा स्थान तक इंटरलॉकिंग का कार्य बिना कार्य कराए भुगतान तीन लाख 11 हजार रुपये कराने व ग्राम सभा में पिच रोड़ टिकुरी के ट्यूबेल से पोखरी तक इंटरलॉकिंग का कार्य ढाई लाख रुपए व छोटी सरयू नदी को बाहा दिखाकर 300 मीटर 10 लाख रुपए
व शंकर के घर से रामकेवल के घर तक सीसी मार्ग जो पूर्व में अंबेडकर ग्राम सभा के दौरान लगाए गए थे कि फर्जी भुगतान कराने का आरोप पूर्व प्रधान व प्रबंधक सभापति सिंह ने लगाया वही रविवार को पंचायत भवन से लेकर ब्रह्म स्थान तक इंटरलॉकिंग का कार्य ग्राम प्रधान द्वारा शुरू कराया गया जिसको देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और जांच के दौरान कार्य रोकने के लिए खंड विकास अधिकारी व तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। वही दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने हो रहे कार्य का विरोध किया जिनमें मुख्य रुप से शिव मूरत, चंद्रदेव, प्रमोद कुमार,जयप्रकाश सिंह, ओमप्रकाश दास, हरेंद्र यादव, अरुण कुमार, राजाराम, जितेंद्र, सुभाष इत्यादि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment