Tuesday, October 26, 2021

परीक्षा परिणाम से आक्रोशित गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के छात्रों ने कुलपति का फूंका पुतला।

परीक्षा परिणाम से आक्रोशित गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के छात्रों ने कुलपति का फूंका पुतला। 

विद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी।

बुधवार को उपजिलाधिकारी को सौंपेंगे पत्रक।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा पिछले सप्ताह घोषित किए गए परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट श्री गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालटारी के छात्रों ने तीन दिन पूर्व प्राचार्य को पत्रक देकर परीक्षा परिणाम मे की गई धांधली का आरोप लगाते हुए उसे तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की थी। प्रधानाचार्य द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने से आक्रोशित कॉलेज के छात्रों ने मंगलवार को विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा और नारेबाजी की। जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग को घंटो तक जाम रखा। कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। छात्रों की अगुवाई कर रहे छात्र संघ के पूर्व महामंत्री सूरज कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा एक सप्ताह पूर्व स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं का परिणाम जारी किया गया है। जिसमें घोर अनियमितता की गई है। धांधली करके कमजोर छात्रों से सुविधा शुल्क लेकर उनका अंक बढ़ाया गया है और मेधावी छात्रों का नंबर कम कर दिया गया है। हमारी मांग है कि पुनः निष्पक्षता के साथ मूल्यांकन कराया जाए, ताकि सभी छात्रों के साथ न्याय हो सके। पूर्व महामंत्री ने कहा कि मालटारी महाविद्यालय में ट्रांसफर सर्टिफिकेट और चरित्र प्रमाण पत्र के नाम पर छात्रों से पैसा लिया जा रहा है जो कतई उचित नहीं है। महाविद्यालय में कभी इस नाम पर पैसा नहीं लिया गया, साथ ही एनसीसी के सलेक्शन में भी मनमाने तरीके से कार्यवाही की जा रही है जिसे रोका जाना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो हम लोग बड़ा आंदोलन करने को विवश होंगे। मंगलवार को छात्र अपनी मांगों को लेकर पुतला फूंकने के बाद विद्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। इस बीच सूचना पाकर  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जीयनपुर दिनेश यादव पहुंच गए और छात्रों को समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराया। प्राचार्य डाक्टर कौशलेंद्र मिश्र ने कहा कि छात्रों के आरोप बबुनिया है। छात्रों के आरोपो की जांच कराई जाएगी जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। वैसे परीक्षा परिणाम विश्व विद्यालय ने जारी किया है। उसमें हम क्या कर सकते है। इस दौरान धरना प्रदर्शन में विजय यादव, मोनू यादव, शिवम राय,विशाल कुमार, ऋषि आदि दर्जनों छात्र शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment