Friday, October 8, 2021

दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव मय हमराह का0 अंकुर सिंह, के साथ क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे कि वाछिंत अभियुक्त संबंधित मु0अ0सं0 292/21 धारा 498 ए, 304 बी भा0द0वि0 व ¾ डीपी एक्ट के वांछित अभियुक्त के बारे में जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि दहेज हत्या के मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त संजय चौहान अजमतगढ तिराहे पर कही भागने की फिराक में वाहन के इंतजार में खडा है। अगर जल्दी किया जाए तो पकडा जा सकता है। वहीं पुलिस वालो को देखकर भागना चाहा कि हमराहियों की मदद से मौके पर ही पकड लिया गया। पकडे गए व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम संजय चौहान पुत्र सरदार चौहान निवासी भरौली थाना जीयनपुर बताया।

No comments:

Post a Comment