Monday, October 11, 2021

बाइक से बाइक की हुई टक्कर में एक की मौत एक महिला घायल।

बाइक से बाइक की हुई टक्कर में एक की मौत एक महिला घायल।

बाइक सवार युवक की मौत परिवार में मचा कोहराम।

दुर्घटना में मजदूर की मौत परिवार में कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर अजमतगढ़ मार्ग पर लक्ष्मीकूप के सामने अजमतगढ़ की तरफ से बाइक जा रही थी तभी जीयनपुर की तरफ आ रही बाइक दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई वही साथ में बैठी महिला घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार रामरतन कुमार पुत्र स्व0सुराती उम्र 35 साल अपनी पत्नी हिना देवी उम्र 30 साल निवासी पारनकुंडा  थाना जीयनपुर को लेकर दवा के लिए मुबारकपुर जा रहा था कि रास्ते में ही लक्ष्मीकूप के सामने मुख्य मार्ग पर सामने से आ रही बाइक ने दुसरे बाइक सवार को 11:30 बजे के करीब  टक्कर मार दी। जिसमें रामरतन की मौके पर ही मौत हो गई। वही पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई। वही टक्कर मारकर बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गया। स्थानी लोगों की सूचना पर जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजन की तहरीर पर बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ भेज दिया। मृतक रामरतन तीन भाइयों में दुसरे नंबर पर थे सूचना पर उनके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं उनके पास 2 बच्चे हैं बड़े पुत्र विनीत कुमार 5 साल व लड़की 3 साल के हैं। मृतक अपने परिवार की जीविका चलाने के लिए मेहनत मजदूरी का कार्य कर भरण पोषण करता था।

No comments:

Post a Comment